सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज के ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्हें मात्र 12 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि विद्युत विभाग 18 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहा है। क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे गर्मी अपने चरम पर है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ठप पड़ गए हैं। हल्लोर निवासी पंचम प्रसाद ने बताया कि दिनभर बिजली गुल रहती है, जिससे पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहते हैं। वहीं, भटंगवा के व्यवसायी दोस मोहम्मद ने कहा कि दिन में बिजली न होने से उनके कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस संबंध में डुमरियागंज विद्युत सब-स्टेशन के अवर अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 21 घंटे 30 मिनट बिजली की आपूर्ति की जाती है।
डुमरियागंज के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती बढ़ी:भीषण गर्मी में लोग परेशान, अधिकारी 18 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहे
RELATED ARTICLES












