Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गर्भवती महिला संदिग्ध हालत में मिली, सोशल मीडिया बना सहारा:पुरन्दरपुर पुलिस ने...

गर्भवती महिला संदिग्ध हालत में मिली, सोशल मीडिया बना सहारा:पुरन्दरपुर पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया, समाजसेवी ने भी की मदद


महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। सोशल मीडिया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, रानीपुर चौराहा स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास महिला असहाय स्थिति में दिखी। एक ट्रस्ट के संचालक, समाजसेवी मौलाना अबुल हलीम काशमी ने उससे पूछताछ की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौलाना काशमी ने महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुरन्दरपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने तत्काल संज्ञान लिया। सब इंस्पेक्टर भरतलाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को उसके पते पर सुरक्षित पहुंचाया। मौलाना अबुल हलीम काशमी ने अपनी ट्रस्ट की ओर से महिला को 1000 रुपये नकद प्रदान किए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी हर महीने उसकी मदद की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments