Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भाई ने प्रेमी के साथ बहन को देखा, हत्या की:महराजगंज में आरोपी...

भाई ने प्रेमी के साथ बहन को देखा, हत्या की:महराजगंज में आरोपी भाई समेत तीन को जेल भेजा गया


महाराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर टोला अमहिया में संगीता नामक युवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में हत्या के आरोपी भाई समेत तीन अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, संगीता का भाई कमलेश अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में गया था। रात में घर लौटने पर उसने अपनी बहन संगीता को रवि कुमार नामक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। रवि कुमार गुप्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लोहे की रॉड से पीटा
बहन को प्रेमी के साथ देखकर कमलेश ने अपने भाई अमलेश और दुर्गेश को मौके पर बुलाया। तीनों भाइयों ने मिलकर संगीता और रवि को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने लोहे के रॉड से दोनों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
बहन की मौके पर ही मौत हो गई इस मारपीट में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल का शाकर रॉड बरामद कर कब्जे में ले लिया है। यह प्रकरण पनियरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें धारा 103(1), 238, 3(5), 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी कमलेश (निवासी भवानीपुर टोला अमहिया, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज), अमलेश (निवासी भवानीपुर टोला अमहिया, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज) और एक नाबालिग को जेल भेजा गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments