#बस्ती_न्यूज
बस्ती में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस वर्ष जिले में लगभग 1952 ताजिए स्थापित किए जाएंगे और 127 जुलूस निकाले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पूरे जनपद में 1400 सीसीटीवी कैमरों से ताजियों और जुलूसों की निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे। बैठक में ताजियों की ऊंचाई, जुलूस मार्गों की सुरक्षा, बिजली के तारों से संभावित खतरों और साफ-सफाई की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया, ताकि पर्व के दौरान कोई असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, नगर पालिका परिषद के ईओ अंगद कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में मोहर्रम की तैयारियां पूरी, डीएम ने बैठक की:1952 ताजियों, 127 जुलूसों पर 1400 CCTV से निगरानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












