Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रमुख सचिव, पीसीसीएफ ने कटहा प्लांटेशन का निरीक्षण किया:पौधरोपण किया, वन्यजीव मित्रों...

प्रमुख सचिव, पीसीसीएफ ने कटहा प्लांटेशन का निरीक्षण किया:पौधरोपण किया, वन्यजीव मित्रों को सम्मानित कर ग्रामीणों को जानकारी दी


बहराइच वन प्रभाग के अंतर्गत बहराइच रेंज स्थित कटहा ग्राम समाज भूमि पर विकसित प्लांटेशन साइट का शुक्रवार को प्रमुख सचिव (वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) वी. हेकाली झिमोमी तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वर्ष 2024-25 में विकसित प्लांटेशन क्षेत्र का जायजा लेकर वन विभाग की गतिविधियों एवं पौधरोपण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने भेड़िया प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों तथा बहराइच रेंज के वन्यजीव मित्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। वन्यजीव मित्रों को टी-शर्ट एवं कैप वितरित कर उनके योगदान की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जनजागरूकता और सामुदायिक सहयोग से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को देने तथा विभाग द्वारा बताए गए सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर वन संरक्षक डॉ. सेम्मारन, प्रभागीय वनाधिकारी सुदरेशं, धनश्याम शुक्ला, राशिद जमील, मोहम्मद शाकिब सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments