#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में अयोध्या-बस्ती नेशनल हाईवे पर एक रोडवेज बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। यह दुर्घटना छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा गांव के पास टोल प्लाजा के नजदीक हुई, जिसमें बस में सवार कई यात्री और चालक मामूली रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एन.एच.आई. (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों और चालक को तुरंत छावनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि दो लोगों को विशेष रूप से सीएचसी भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के कारणों और अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर रोडवेज बस अज्ञात वाहन से टकराई:टोल प्लाजा के पास हादसा, कई यात्री मामूली घायल
RELATED ARTICLES












