Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुएं में दिखा ‘सी-कैट’, बाघ समझ दहशत में आए ग्रामीण:डायल 112 और...

कुएं में दिखा ‘सी-कैट’, बाघ समझ दहशत में आए ग्रामीण:डायल 112 और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया, फिर जंगल में छोड़ा


इकौना के बेलहा राघव गांव के बाहर खेत में बने एक कुएं के अंदर ग्रामीणों ने एक जंगली जीव को देखा। उसकी आकृति और हरकत देखकर ग्रामीणों ने उसे बाघ समझ लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। डायल 112 पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। दरअसल, शुक्रवार को खेत की ओर गए किसानों की नजर कुएं में फंसे वन्यजीव पर पड़ी। ग्रामीण घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को कुएं से दूर रहने की सलाह दी। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बाघ होने की आशंका में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। बाद में वन विभाग की टीम ने पुष्टि की कि कुएं में फंसा जीव “सी-कैट” था। इसके बावजूद ग्रामीणों में उसे देखने को लेकर उत्सुकता बनी रही। डायल 112 पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। वन विभाग अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सी-कैट को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments