HomeUncategorizedसिसवा को मिला अत्याधुनिक बस स्टेशन का उपहार।*

सिसवा को मिला अत्याधुनिक बस स्टेशन का उपहार।*

 

 

*योगी कैबिनेट ने पीपीपी मॉडल पर दी मंजूरी।*

 

रिपोर्ट:गजेंद्र गुप्त।

सिसवा/महराजगंज।क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सिसवा विधानसभा में एक अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल को पत्र लिखकर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकृति मिल गई है।बता दें कि विधायक प्रेम सागर पटेल काफी समय से सिसवा में आधुनिक बस अड्डे की मांग को लेकर प्रयासरत थे। यह बस स्टेशन **पीपीपी (Public-Private Partnership)** मॉडल पर आधारित होगा, जिसमें यात्रियों के लिए वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मंजूरी के बाद क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है और इसे परिवहन क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments