Homeदेश (National)'मंत्री मिलते हैं तो अनशन खत्म कर देंगे सोनम', पत्नी गीतांजलि का...

‘मंत्री मिलते हैं तो अनशन खत्म कर देंगे सोनम’, पत्नी गीतांजलि का बड़ा एलान

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लगातार 22 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो का बड़ा बयान सामने आया है। गीतांजलि अंगमो ने कहा है कि अगर मोदी सरकार के मंत्री सोनम वांगचुक से मिलने के लिए आते हैं तो वह कल अनशन खत्म कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अगर मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही बढ़ाने का भरोसा देती है तो सोनम अपना अनशन खत्म कर देंगे।

सोनम वांगचुक इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं। 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस उनको जन्तर-मन्तर से जबरन उठाकर ले गई थी। डॉक्टर और प्रशासन सोनम को लगातार अनशन तोड़ने की बात कर रहे हैं और उन्हें मना रहे हैं।

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक सोमवार यानी 20 जुलाई को धरनास्थल से संसद तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकालेंगे।

सोनम वांगचुक ने दिया संदेश

गीतांजलि अंगमो ने जन्तर-मन्तर पर आंदोलनकारियों को अपने पति सोनम वांगचुक का संदेश देते हुए कहा, ‘सोनम ने रिक्वेस्ट की है कि हम कल का मार्च शांति से निकालें और इस प्रोटेस्ट का गलत इस्तेमाल न होने दें।’


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments