कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बोदना के टोला नवडिहवा स्थित काली माता मंदिर में शनिवार को अराजक तत्वों ने स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को तत्काल नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बहाल की। यह घटना मधवलिया वन्य जीव प्रभाग के बसौली बीट क्षेत्र में स्थित काली मंदिर परिसर में हुई, जहां हाथी की मूर्तियों को अज्ञात उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया। मंदिर के पुजारी राधेश्याम साहनी ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त मूर्तियों की मरम्मत कराई और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल की। प्राप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनकी पहचान अजीबुल्लाह उर्फ बलाले (58) पुत्र मुमताज निवासी सिहाभार और मजीबुल्लाह (56) पुत्र अहमद निवासी अहमवाँ, दोनों थाना बरगदवा के रूप में हुई है। उनसे पूछताछ जारी है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संबंधित आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 298/324(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया, हालांकि पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई के कारण स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
काली माता मंदिर में मूर्तियां क्षतिग्रस्त:पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, शांति बहाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












