HomeHealth & Fitnessपुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था...

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा, बाजार एवं घंटाघर क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया।
गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं जनसुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments