Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ऐठीडीह में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली झांकी:भागवत कथा में उमड़ी ग्रामीणों...

ऐठीडीह में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली झांकी:भागवत कथा में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, देर रात तक चला कार्यक्रम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज विकास खंड के ऐठीडीह गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित एक सुंदर झांकी निकाली गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह श्रीमद् भागवत कथा श्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी एवं श्रीमती कुसुम त्रिपाठी के निवास स्थान पर आयोजित की जा रही है। कथा व्यास आचार्य पंडित बब्बन मणि त्रिपाठी महाराज श्रद्धालुओं को भगवत कथा का रसपान करा रहे हैं। वैदिक आचार्य पंडित परिपूर्णानंद स्वामी महाराज के निर्देशन में यह आयोजन संपन्न हो रहा है। जन्मोत्सव की झांकी में बाल स्वरूप भगवान श्री कृष्ण का आकर्षक चित्रण किया गया था, जिसे देखकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भाव-विभोर हो गए। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु झूम उठे। सैकड़ों भक्तों ने नाश्ता-प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्वागताकांक्षी श्री प्रेम चंद्र त्रिपाठी एवं श्री उमेश चंद्र त्रिपाठी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भगवान बांके बिहारी और राधारानी की कृपा तथा पूर्वजों के आशीर्वाद से संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति और एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments