Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तविन फाउंडेशन ने दो बेटियों की शादी में की मदद:जरूरतमंद परिवारों को...

तविन फाउंडेशन ने दो बेटियों की शादी में की मदद:जरूरतमंद परिवारों को ₹21,000 की आर्थिक सहायता दी


सामाजिक कार्यों में सक्रिय तविन फाउंडेशन ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवारों की मदद की है। फाउंडेशन ने महाराजगंज जिले की दो युवतियों के विवाह में महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। प्रत्येक परिवार को 21,000 रुपए की अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी गई। पहला मामला झावा कोट, महाराजगंज निवासी सुखना देवी का है, जो अपनी बेटी कविता की शादी को लेकर चिंतित थीं। सुखना देवी और उनके बच्चे मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है और मुंबई में दूसरी शादी कर ली है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। दूसरा परिवार गोपलापुर दुबे, महाराजगंज की संगम कुमारी यादव का है। उनके विवाह की तिथि तय हो चुकी थी, लेकिन परिवार की माली हालत बहुत खराब थी। परिवार के अधिकांश सदस्य दिव्यांगता से भी जूझ रहे हैं, जिससे उनकी चुनौतियां और बढ़ गई थीं। इन दोनों परिवारों को तविन फाउंडेशन की “माया शुभ मंगल संकल्प” योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने आनंद नगर स्थित कार्यालय में संपर्क कर योजना के तहत आवेदन किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद, फाउंडेशन के कार्यकारी सदस्यों श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अरविंद कुमार वर्मा, धीरेंद्र कुमार राय और अमित जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर दोनों आवेदकों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान परिवारों की गंभीर चुनौतियों और दयनीय आर्थिक स्थिति की पुष्टि हुई। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री तत्सत मणि त्रिपाठी ने इन विषम परिस्थितियों को देखते हुए सहायता को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना है, ताकि संसाधनों के अभाव में किसी बेटी की शादी न रुके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments