#बस्ती_न्यूज
बस्ती के थरौली में श्री रामसहाय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने सभी छात्रों को सम्मानित किया है। हाईस्कूल वर्ग में छात्रा सेजल राव ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। राज शेखर पांडेय ने 90% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सूर्य प्रताप यादव 86% अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रमुख सफल छात्र-छात्राओं में शाल्कित पांडेय (84%), अर्पिता सिंह (82%), आर्यन प्रताप (81%), प्रियंशी सिंह (80%), रानी चौरसिया (77%), शौर्य पांडेय (77%), श्रेया पांडेय (76%), रत्ना मिश्रा (76%), अनुपमा उपाध्याय (73%) और जानवी उपाध्याय (73%) शामिल हैं। विद्यालय के निदेशक श्री विष्णु देव पाण्डेय और प्रधानाचार्य श्री राम चंद्र मिश्र ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के एमडी ओम शंकर पाण्डेय ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकगण अंकित यादव, सेजल, संजय यादव, अंशिका सिंह, राम सिंह, हिमांशु सोनी, कृष्ण कुमार शुक्ला और अब्दुल अहद का विशेष योगदान रहा, जिसकी सराहना की गई। इस अवसर पर कई शिक्षक और अभिभावक भी उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
थरौली के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन:हाईस्कूल में सेजल राव ने 92% अंक प्राप्त कर किया टॉप, विद्यालय ने सम्मानित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












