Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेतों में लगी आग उपकेंद्र तक पहुंची:घुघली में समय रहते पाया काबू;...

खेतों में लगी आग उपकेंद्र तक पहुंची:घुघली में समय रहते पाया काबू; बड़ा हादसा टला


घुघली विद्युत उपकेंद्र के पीछे बुधवार को खेतों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और उपकेंद्र की ओर बढ़ने लगी, जिससे बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से विद्युत उपकेंद्र को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इस संबंध में जेई धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया कि आग से उपकेंद्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments