सिद्धार्थनगर के तहसील शोहरतगढ़ की बानगंगा नदी बैराज से निकली मुख्य नहरों और माइनर नहरों में पानी पहुंच गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है, खासकर धान की नर्सरी डालने और सिंचाई के कार्यों में तेजी आई है। सिंचाई विभाग द्वारा बानगंगा नदी बैराज से पानी छोड़ा गया था। शुक्रवार को बैराज से निकली लंबी मुख्य नहर के साथ-साथ खड़कुईया, नारायणपुर और गजहड़ा जैसी माइनर नहरों में भी धीरे-धीरे पानी पहुंचने लगा। नहर के किनारे स्थित खेतों में किसान आसानी से धान की नर्सरी डालने में जुट गए हैं। वहीं, नहर से दूर वाले खेतों में पानी पहुंचाने के लिए किसान पंपिंग सेट का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्र के किसान केशव यादव, संतोष, राजेंद्र प्रसाद, शिवनाथ, शौकी लाल और सीताराम ने बताया कि जून माह की भीषण गर्मी और बढ़े तापमान के कारण जमीन काफी सूख गई थी। जिन किसानों ने बोरिंग के सहारे धान की नर्सरी डाली थी, उन्हें हर दिन पानी देना पड़ रहा था, जिससे खेती का खर्च बढ़ रहा था। अब नहर में पानी आ जाने से धान की बेहन को बड़ी राहत मिली है और किसानों की आर्थिक लागत भी कम होने की उम्मीद है।
शोहरतगढ़ की नहरों में पहुंचा पानी, किसानों को राहत:धान की नर्सरी और सिंचाई के लिए जुटे किसान, फसलों के लिए फायदेमंद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












