महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे के चौराहे पर सोमवार शाम एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने हंगामा किया। इस घटना के कारण गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। महिला कभी बस के आगे खड़ी हो जाती तो कभी बोलेरो पर चढ़कर हंगामा करती रही। उसके हंगामे को देखने के लिए चौराहे पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई, और लोग वीडियो बनाते रहे। देखिए दो तस्वीरें… महिला राह चलते लोगों पर मारपीट का आरोप लगा रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला पुरंदरपुर की रहने वाली है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला विचित्र व्यवहार कर रही थी और उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। महिला को थाने लाने के बाद यातायात सामान्य हो गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महिला ने बोलेरो की छत पर चढ़कर हंगामा किया:महराजगंज में आधे घंटे तक नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित रहा, थाने ले गई पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












