Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैसरगंज में जनगणना को लेकर 1500 कर्मियों का प्रशिक्षण:तहसीलदार कैसरगंज मीना गौड़...

कैसरगंज में जनगणना को लेकर 1500 कर्मियों का प्रशिक्षण:तहसीलदार कैसरगंज मीना गौड़ को तहसील क्षेत्र का चार्ज अधिकारी नियुक्त किया


कैसरगंज तहसील क्षेत्र में आगामी जनगणना की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल में जनगणना कार्य में लगे गणना अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 1500 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समय-सीमा में संपन्न कराना है। तहसील कैसरगंज के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों और शहरी क्षेत्रों में जनगणना कराए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कर्मचारियों को 40-40 लोगों के बैच में बुलाया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रत्येक कर्मचारी को विस्तार से जानकारी देने और उनकी शंकाओं का समाधान करने पर केंद्रित है। तहसीलदार कैसरगंज मीना गौड़ को तहसील क्षेत्र का चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत कैसरगंज के लिए अधिशासी अधिकारी कैसरगंज और नगर पंचायत जरवल के लिए अधिशासी अधिकारी जरवल को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। ये सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य की निगरानी और संचालन करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 मास्टर ट्रेनर कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी दे रहे हैं। इसमें भवन गणना, मकान गणना, परिवारों की गणना, सदस्यों का विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन डेटा फीडिंग शामिल है। ऑनलाइन डेटा फीडिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments