Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों पर शिकंजा कसेगा:पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन...

श्रावस्ती पुलिस को सख्त निर्देश, अपराधियों पर शिकंजा कसेगा:पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी पर जोर


श्रावस्ती जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्यायालय में मुकदमों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने की। बैठक में ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा की गई और प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने मुकदमों के त्वरित और परिणामोन्मुख संचालन के साथ-साथ न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्य एवं गवाहों के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा थाना प्रभारी और न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट और सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के स्पष्ट आदेश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया। अधिकारियों को अभियुक्तों द्वारा दाखिल जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध करने तथा CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में एफएसएल रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने, केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखते हुए समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करने और लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। जमानतदारों का सत्यापन कर समय से रिपोर्ट न्यायालय भेजने के निर्देश भी दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना और सशक्त पैरवी के माध्यम से अपराधियों को अधिकतम सजा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी संदेश जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments