HomeHealth & Fitnessमौसम का मिजाज बदला, तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, अलर्ट जारी

मौसम का मिजाज बदला, तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, अलर्ट जारी

देहरादून। प्रदेश के कई इलाकों में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ आए आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।

माैसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र वर्षा हाे सकती है, जबकि मैदानी जिलों में भी आंधी-तूफान और तेज हवाओं का असर रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने संभावित खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

देहरादून में सुबह के समय ही आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा महसूस हुआ। तेज हवाओं से कुछ स्थानों पर कुछ नुकसान हाेने की खबर है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक आसमान पर काले बादल डेरा डाले हुए हैं, जिससे मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। हल्की हवाओं के साथ वातावरण में ठंडक महसूस की जा रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए आज हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश, ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

राजधानी देहरादून में आज आसमान आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में पिथौरागढ़ (47.9 मिमी), गंगोलीहाट (37 मिमी), पंतनगर (30.6 मिमी), खटीमा (25 मिमी) सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments