महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तीन युवकों ने उसे नहर में डुबो-डुबोकर पीटा और 37 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना का एक वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक की पहचान अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई है। उसके पिता सुदर्शन चौरसिया ने बृजमनगंज थाने में तहरीर दी है। सुदर्शन चौरसिया के अनुसार, अभिषेक मुर्गी फार्म के अंडों की बिक्री से मिले 37 हजार रुपये जमा करने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवकों ने अभिषेक को फोन कर नहर के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसे नहर के पानी में कई बार डुबोया और उसके पास रखी नकदी छीन ली। परिजनों के अनुसार, अभिषेक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख तीनों आरोपी अभिषेक को छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। घटना से संबंधित एक 16 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को नहर में पीटते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कब और किस परिस्थिति का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
युवक को नहर में डुबोकर पीटा, 37 हजार लूटे, VIDEO:अंडों की बिक्री के रुपए जमा करने जा रहा था, तीन लोगों ने की मारपीट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












