Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भड़काऊ वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार:बहराइच में रानीपुर पुलिस की त्वरित...

भड़काऊ वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार:बहराइच में रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों को चेतावनी


बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच की गई और संबंधित युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार से धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव ने भी मामले में पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की और लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments