*।*
रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।
महराजगंज।निचलौल थाना क्षेत्र के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नहर में डूबने से एक युवक की असमय मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
*ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव।*
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नहर में युवक का शव उतराता हुआ देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दूरभाष पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान सुरेंद्र मद्धेशिया (पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल मद्धेशिया) के रूप में हुई, जो भगवानपुर गांव का निवासी था।
*परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस।*
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि: “शव का पंचायतनामा भरकर उसे अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया गया है। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है।












