HomeHealth & Fitness गन्ना समितियां देंगी शिक्षकों को प्रशिक्षण

 गन्ना समितियां देंगी शिक्षकों को प्रशिक्षण

लखनऊ।  विद्यार्थियों के रोजगारपरक शिक्षा व कौशल विकास पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जा रहा है। इसे लेकर सहकारी गन्ना समितियों द्वारा संचालित विद्यालयों  में शिक्षा की गुणवत्ता व विद्यार्थियों के कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए चयनित 40 शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 से 15 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान, लखनऊ में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के 8 प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर और बस्ती से चयनित 40 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

गन्ना एवं चीनी आयुक्त मिनिस्ती एस. ने बताया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक कौशल, रोजगारपरक शिक्षा और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है, ताकि वे अपने-अपने संस्थानों में विद्यार्थियों को नई तकनीकों और रोजगारपरक कौशल से जोड़ सकें। इससे छात्रों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने में सहायता मिलेगी।  प्रशिक्षण के बाद शिक्षक सहकारी गन्ना समितियों के सहयोग से संचालित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का कार्य करेंगे। इसका उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक दक्षता विकसित कर उन्हें भविष्य की  चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments