#बस्ती_न्यूज
बस्ती। दैनिक भास्कर की टीम के द्वारा लालगंज थाना क्षेत्र के ठकुरापार गांव में आवारा कुत्तों के आतंक पर खबर प्रकाशित होने के बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बनकटी भवानी प्रसाद शुक्ल ने गांव का दौरा किया। मंगलवार शाम करीब सात बजे उन्होंने कुत्तों के हमले में घायल हुई 55 वर्षीय महिला इशरत जहां के परिजनों से मुलाकात की। बीडीओ ने घटना और महिला के स्वास्थ्य व इलाज के संबंध में जानकारी ली। यह घटना रविवार को शाम करीब 5 बजे हुई थी, जब ठकुरापार गांव में बकरियां चरा रही महिलाओं पर आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरीयों पर हमला कर दिया था। महिलाओं ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, तो कुत्तों ने उन पर पलटवार किया। इसी दौरान इशरत जहां एक गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिससे उनका बायां पैर गड्ढे में गिरने के कारण घुटने के नीचे की हड्डी टूट गयी थी।उनका इलाज वर्तमान में बस्ती के हाजरा हॉस्पिटल में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, इशरत जहां के पैर की हड्डी घुटने के पास से टूट गई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है और उम्मीद जताई है कि ऑपरेशन के बाद ही उनकी स्थिति में सुधार आएगा। ग्रामीणों ने बताया कि ठकुरापार, नेवारी और आमकोइल सहित आसपास के गांवों में लगभग एक वर्ष से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दैनिक भास्कर की खबर का असर:बीडीओ बनकटी ने घायल महिला के परिजनों से की मुलाकात
RELATED ARTICLES












