बहराइच के नवाबगंज में मंगलवार शाम विद्युत कटौती और ओवरलोड से परेशान उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के निम्निहारा चौराहे पर हुई, जहां बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। समाजसेवी मनीष पांडेय के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने शाम करीब पांच बजे विरोध प्रदर्शन शुरू किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने नंदागांव विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता बृजेश कुमार गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नंदागांव क्षेत्र में ओवरलोड के कारण अक्सर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे क्षेत्रवासी भीषण गर्मी से परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने नंदागांव स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में एक अतिरिक्त 5 मेगावाट ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने की मांग की। मनीष पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 12 जुलाई 2026 को अनिश्चितकालीन सड़क जाम और धरना प्रदर्शन करने के लिए वे बाध्य होंगे। इस दौरान राजेश, तीर्थ राम, संदीप शर्मा, पप्पू यादव, अनिल और सत्यम जायसवाल सहित कई अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे।
विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने सड़क जाम किया:नवाबगंज में अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












