महराजगंज में शनिवार दोपहर सिसवा के गोपाल नगर तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का पुतला फूंका और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह प्रदर्शन संसद परिसर में भगवान श्रीराम के चित्र के कथित विरोध के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने के लिए किया गया था। भाजपा जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के चित्र के साथ हुए कथित विरोध को करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान बताया। उन्होंने इस घटना पर गहरा विरोध जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए धर्मनाथ खरवार ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराम के चित्र का कथित अनादर तथा साधु-संतों और सनातन धर्म के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। खरवार ने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधियों को संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए सभी धर्मों और आस्थाओं का समान सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास हैं, जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है। कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और प्रशासन से उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान सनातन धर्म और देश की सांस्कृतिक विरासत के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई। इस प्रदर्शन में अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश कनौजिया, मनीष रौनियार, नवमी यादव, राधेश्याम, डॉ. महेश सिंह, मुन्ना सिंह, आलोक यादव, मदन मोहन और राणा प्रताप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका:भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम चित्र के कथित विरोध पर जताया आक्रोश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












