HomeHealth & Fitnessपुलिस मुठभेड में 01 गौकश अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड में 01 गौकश अभियुक्त गिरफ्तार

रामपुर:मंगलवार को रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान थाना मिलक पुलिस ने जंगल में गौकशी करने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मिलक के नेतृत्व में मंगलवार 26 मई 2026 को रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान थाना मिलक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक गौकश व्यक्ति गौवंशी पशुओ को जंगल में  गौकशी करने के उद्देश्य से आने वाला है और अपने साथियो को बुलाकर पशुओ का वध करने वाला है जिनके पास गौकशी करने का सामान व अवैध हथियार भी है।

प्राप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को सिंगरा ग्राम की तरफ से मोटरसाइकिल पर 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया,जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस से घिरता देखकर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त इस्लाम पुत्र नईम निवासी बजरीया खानसामा थाना गंज के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।अभियुक्त के कब्जे से गौकशी करने के उपकरण,01 तमंचा नाजायज 315 बोर,03 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस तथा 01 नाल में फंसा हुआ खोखा कारतूस व एक काले रंग की अपाचे मोटरसाईकिल बरामद हुई।घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में बुधवार 27 मई 2026 को थाना मिलक पर मु0अ0सं0-165/26 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम इस्लाम पुत्र नईम निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज,भूरा पुत्र अल्लन निवासी ग्राम भैसोडी थाना मिलक,हामिद पुत्र मैंसर निवासी मोहल्ला नसीराबाद थाना मिलक पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से पशु क्रूरता में रामपुर जिले के अलावा अन्य जिलों में भी आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments