Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में बेटे को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचा पिता:एंबुलेंस नहीं बुला...

महराजगंज में बेटे को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचा पिता:एंबुलेंस नहीं बुला सका बुजुर्ग, कीटनाशक सेवन की आशंका पर गोरखपुर रेफर


महाराजगंज के पनियरा में सिस्टम की लाचारी और गरीबी का एक बेहद दर्दनाक मंजर पनियरा नगर पंचायत में देखने को मिला। गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक बुजुर्ग पिता को अपने गंभीर रूप से बीमार बेटे की जान बचाने के लिए उसे ठेले पर लादकर अस्पताल जाना पड़ा। देखिए तस्वीरें… पढिए पूरी खबर…. वार्ड नंबर 5 कबीर नगर निवासी महाजन पुत्र सरजू भारती ठेला चलाकर परिवार का पेट पालते हैं। गुरुवार शाम करीब 5 बजे महाजन की हालत अचानक बिगड़ने लगी। पिता सरजू पढ़े-लिखे नहीं थे, इसलिए मोबाइल से एंबुलेंस नहीं बुला सके। कोई रास्ता न देख बुजुर्ग पिता ने बेटे को ठेले पर लादा और PHC पनियरा की तरफ दौड़ पड़े। पीछे-पीछे पत्नी ललिता अपने दो साल के मासूम बच्चे को गोद में लिए पैदल अस्पताल पहुंची। 4 महीने से पैर की बीमारी पत्नी ललिता ने बताया कि महाजन पिछले 4 महीनों से पैर की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। खराब आर्थिक स्थिति के कारण बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार को वह किसी तरह ठेला लेकर कस्बे में गए थे, लेकिन लौटते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित के दो बच्चे हैं। एक बड़ी बेटी 12 साल की और छोटा बेटा दो साल का है। कीटनाशक खाने की आशंका, बीआरडी रेफर PHC के चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक द्वारा खेत में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक खाने की बात सामने आ रही है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular