Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उर्रा-हरखापुर मार्ग पर चार पहिया वाहन जलकर खाक:शॉर्ट सर्किट से लगी आग,...

उर्रा-हरखापुर मार्ग पर चार पहिया वाहन जलकर खाक:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पुलिस ने बुझाई


बहराइच के उर्रा-हरखापुर संपर्क मार्ग पर गुरुवार को एक चार पहिया वाहन में आग लग गई। वाहन में सवार मंझरा मिर्जवा गांव (कोतवाली मुर्तिहा) निवासी पिंटू यादव, सर्वेश और सारिक बाल-बाल बच गए। वे मिहींपुरवा से वापस लौट रहे थे। घटना दोपहर करीब चार बजे मोतीपुर के कारीकोट मंदिर के पास हुई। वाहन का क्लच काम न करने पर सवारियों ने बोनट खोला। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर उप निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप, मनीष और आशीष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments