Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई, दो गिरफ्तार:बहराइच में खैरीघाट पुलिस ने आरोपियों...

शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई, दो गिरफ्तार:बहराइच में खैरीघाट पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट भेजा


बहराइच में खैरीघाट पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मटेरा कला निवासी अमित पुत्र नरेंद्र और नकहा निवासी राज कुमार पुत्र मिश्रीलाल को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक काजल वर्मा, कांस्टेबल मित्रपाल सिंह और महिला कांस्टेबल आशा कुमारी भी टीम में शामिल थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments