क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र (RCUES) लखनऊ की एक टीम ने गुरुवार को सिसवा विकास खंड की परफॉर्मेंस ग्रांट ग्रामसभा शितलापुर का दौरा कर सत्यापन किया। टीम के आगमन से पंचायत भवन में गतिविधियां तेज हो गईं। सत्यापन के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश पटेल और पंचायत सचिव विनय शर्मा मौके पर मौजूद रहे। टीम ने पंचायत में चल रही सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, नाली-खड़ंजा निर्माण, आवास योजना और संबंधित अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। RCUES टीम ने केवल दस्तावेजों की जांच ही नहीं की, बल्कि गांव का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर हुए विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से भी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रतिक्रिया ली गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश पटेल ने टीम को पंचायत में हुए सभी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि RCUES टीम के सुझावों के आधार पर पंचायत में और बेहतर कार्य कराए जाएंगे। पटेल ने शीतलापुर को एक आदर्श पंचायत बनाने का लक्ष्य भी व्यक्त किया। पंचायत सचिव विनय शर्मा ने सत्यापन के लिए सभी आवश्यक अभिलेख टीम के समक्ष प्रस्तुत किए। इस सत्यापन प्रक्रिया में पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और अन्य पंचायतकर्मी भी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में RCUES टीम लखनऊ ने किया सत्यापन:शितलापुर पंचायत में प्रधान व पंचायत सचिव रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












