Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया:किसानों की सुविधा और खरीद...

डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया:किसानों की सुविधा और खरीद व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश, किसानों से बात की


श्रावस्ती के जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जमुनहा विकास खंड क्षेत्र में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लक्ष्मणपुर सेमरहनिया, साधन सहकारी समिति लिमिटेड शिकारी चौड़ा और महादेवा नासिरगंज स्थित केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधाओं में कोई लापरवाही न बरती जाए। क्रय केंद्रों पर रास्ता, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, छाया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने खरीद पंजिका, बोरों की उपलब्धता, ई-उपार्जन उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नमी मापक यंत्र सहित अन्य संसाधनों की भी जांच की। उन्होंने गेहूं खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपनी गेहूं की फसल सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें। उन्होंने किसानों को जन सुविधा केंद्र या ऑनलाइन माध्यम से समय रहते पंजीकरण कराने की सलाह दी, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जमुनहा संजय कुमार राय और अन्य संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments