Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की बैठक:महेंद्र गौतम के नेतृत्व...

बस्ती में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की बैठक:महेंद्र गौतम के नेतृत्व में महिलाएं और बुजुर्ग हुए शामिल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत परसा सूरत में आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। बैठक में उपस्थित लोगों का आशीर्वाद भी लिया गया। इस अवसर पर भीम आर्मी के सभी साथी और पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इनमें मुख्य जिला प्रभारी नासिर अली, जिला उपाध्यक्ष अवनीश अंबेडकर, आबिद अली, प्रमोद कुमार अंबेडकर और परवेज आलम प्रमुख रूप से शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments