सोमवार को सिसवा गन्ना समिति के चेयरमैन संजय राव को सहकारी गन्ना विकास समिति प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुआ। इस चयन प्रक्रिया में सिसवा के अतिरिक्त घुघली, फरेंदा और बृजमनगंज के अध्यक्षगण शामिल थे। इनमें बालेंदु भूषण शुक्ल, कौशल्या पांडेय और मीना सिंह ने मिलकर सर्वसम्मति से संजय राव के नाम पर मुहर लगाई। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय राव ने अपने नैतिक दायित्वों का कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर गन्ना समिति सिसवा और घुघली के सचिव दीपक वर्मा, फरेंदा के सचिव बेचन प्रसाद तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक (सिसवा व घुघली) हरिनारायण यादव भी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा चेयरमैन संजय राव बने अध्यक्ष संघ जिलाध्यक्ष:जिला गन्ना अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से चयन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












