#बस्ती_न्यूज
बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आने से सोनम (पुत्री मनीष, निवासी महादेवा) गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना महादेवा से लालगंज की ओर मुड़ते समय हुई। उस्मान गनी (निवासी गायघाट) नामक व्यक्ति पिकअप चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चौराहे पर तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर बच्ची से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम दीपक कुमार व गोमती प्रसाद शुक्ला मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज में अनियंत्रित वाहन ने बच्ची को कुचला:बिना नंबर प्लेट के वाहन चालक पकड़ा गया, बच्ची की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












