Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा में ज्वेलर्स से 7 लाख के जेवर ठगे:आरोपी पर पीपीगंज में...

पनियरा में ज्वेलर्स से 7 लाख के जेवर ठगे:आरोपी पर पीपीगंज में पहले भी ठगी के मामले दर्ज, जांच में जुटी पुलिस


महराजगंज के पनियरा नगर पंचायत में एक सराफा कारोबारी से 7 लाख रुपए से अधिक के जेवर ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विश्वास में लेकर सोने के आभूषण लिए और फरार हो गया। आरोपी पर पीपीगंज क्षेत्र में भी पहले से ठगी के कई मामले दर्ज हैं। दीनदयाल नगर, वार्ड संख्या 10 निवासी विनोद कुमार मद्धेशिया ने पनियरा थाने में तहरीर दी है। उनकी “कन्हैयालाल रामप्रकाश ज्वेलर्स” नाम से दुकान है। विनोद कुमार ने बताया कि 2 मई 2026 को दोपहर करीब 3:20 बजे दादा साहेब हांके नामक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। जो महाराष्ट्र के सांगली जनपद निवासी है और वह पीपीगंज में सोने चांदी की दुकान चलाता था। पीड़ित के अनुसार, दादा सोहाके पहले से परिचित था और अक्सर दुकान पर आता-जाता रहता था, जिससे उसने विनोद कुमार का विश्वास जीत लिया था। आरोपी ने शादी में दिखाने का बहाना बनाकर सोने के आभूषण मांगे, जिनमें 4 चेन और 6 लेडीज अंगूठियां शामिल थीं। इन जेवरों का कुल वजन 52.110 ग्राम और अनुमानित कीमत 7,03,485 रुपये है। विनोद कुमार ने भरोसे में आकर जेवर आरोपी को दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा, तो विनोद कुमार ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह झांसा देकर ठगी कर चुका है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पीपीगंज क्षेत्र के चार सराफा कारोबारियों से एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवर लेकर पहले भी फरार हो चुका है। उसके खिलाफ पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर सूचना देने वाले के लिए इनाम भी घोषित किया गया है। इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments