#बस्ती_न्यूज
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित देईपार चौराहे के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के महनूआ गांव निवासी रमेश वर्मा (32) पुत्र जगत राम चौधरी बुधवार रात बस्ती शहर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह देईपार चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
वाल्टरगंज में पीछे से कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर:घायल जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












