Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक:बोले- बार-बेंच के बेहतर तालमेल...

नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक:बोले- बार-बेंच के बेहतर तालमेल से मिलेगा त्वरित न्याय


सिद्धार्थनगर के तहसील सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में नवागत नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने तहसील के अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में वादकारियों के हित में कार्य करते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। नवागत नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि वादकारियों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए बार एवं बेंच के बीच बेहतर तालमेल बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन देते हुए न्यायिक कार्यों में सहयोग की अपील की। बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष इंद्रमणि पाण्डेय ने भ्रष्टाचार मुक्त न्याय व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए और किसी के दबाव में आकर अन्यायपूर्ण व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। सही कार्य को बिना किसी लोभ-लालच के प्राथमिकता दी जाए, ताकि वास्तविक पात्रों को न्याय मिल सके। आदर्श बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक ने पारदर्शी प्रशासन की मांग की, जिससे सरकार की मंशा का सही क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने विभिन्न पटलों और कोर्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार किए जाने की भी मांग की। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने न्यायिक कार्यों में बेहतर समन्वय और वादकारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक के अंत में नवागत नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में बार और बेंच के संबंध मधुर रहेंगे और किसी को भी अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता रमापति सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह, आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र रावत, विनोद द्विवेदी, अवधेश राही, मोहम्मद हुसैन, शक्ति प्रकाश, जितेंद्र पाण्डेय, राहुल सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, सुभाष विश्वकर्मा, राजीव अग्रहरि, केदारनाथ सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अभय त्रिपाठी, पवन यादव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments