Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रेमी को कमरे में आग लगाकर भागने वाली प्रेमिका गिरफ्तार:बस्ती में बिना...

प्रेमी को कमरे में आग लगाकर भागने वाली प्रेमिका गिरफ्तार:बस्ती में बिना शादी के 4 साल से साथ थी; इलाज के दौरान प्रेमी की हुई मौत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में मुंडेरवा पुलिस ने अपने प्रेमी को आग लगाकर मारने के आरोप में क्रांति चौधरी नामक महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को मुंडेरवा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पीड़ित रामचंद्र गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दरअसल, यह घटना 1 मई की रात करीब 11 बजे की है। आरोप है कि क्रांति चौधरी ने रामचंद्र गुप्ता को कमरे में बंद कर आग लगा दी थी। रामचंद्र किसी तरह छत के टाड़ पर चढ़कर एक रास्ते से बाहर कूद गए, लेकिन तब तक उनका शरीर बुरी तरह जल चुका था। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, 6 मई की रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान रामचंद्र गुप्ता की मृत्यु हो गई। इस मामले में 2 मई को रामचंद्र की मां सरस्वती देवी ने मुंडेरवा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि क्रांति चौधरी, जो दयाशंकर की पत्नी हैं और थाल्हापार, लालगंज की निवासी हैं। उनके बेटे रामचंद्र गुप्ता के साथ पिछले चार साल से बिना शादी के पति-पत्नी के रूप में रह रही थी। पिछले दो महीने से वह उनके घर में ही रह रही थी। तहरीर के आधार पर मुंडेरवा थाने में धारा 118(2) बीएनएस के तहत क्रांति चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रामचंद्र की मृत्यु के बाद, मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस इस मामले में आगे की विवेचना कर रही थी। मुंडेरवा पुलिस ने 8 मई को वांछित अभियुक्ता क्रांति चौधरी को मुंडेरवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल पुनीत पाठक, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा और महिला कांस्टेबल मौसम यादव शामिल थे। क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि जनपद बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के जलने की सूचना जिला अस्पताल से प्राप्त हुआ था।7मई को इलाज के दौरान गोरखपुर में उसकी मृत्यु हो गयीं थी।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुंडेरवा थाने मे 2मई में तहरीर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा इसको लेकर टीम गठित किया गया था।टीम ने मुंडेरवा पुलिस के सहयोग से आज8मई को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने में जुट गयीं है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments