Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाल में भारतीय ट्रकों पर सख्ती:ओवरलोडिंग पर 10 हजार नेपाली रुपए का...

नेपाल में भारतीय ट्रकों पर सख्ती:ओवरलोडिंग पर 10 हजार नेपाली रुपए का चालान, कहा- तीन-तीन दिन खड़ा रहना पड़ता है


नेपाल में नई व्यवस्था लागू होने के बाद भारतीय मालवाहक ट्रकों पर सख्ती बढ़ गई है। 28 अप्रैल से नेपाल यातायात पुलिस द्वारा भारत से जाने वाले ट्रकों का ओवरलोडिंग के नाम पर 10 हजार नेपाली रुपये का चालान काटा जा रहा है। इस कार्रवाई से भारतीय ट्रांसपोर्ट यूनियन और ट्रक चालकों में भारी नाराजगी है। नेपाल के नए नियमों के तहत, 14 चक्का ट्रक में 25 टन और 12 चक्का ट्रक में 21 टन से अधिक भार पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक यूनियन का आरोप है कि पहले इन्हीं मानकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन नई सरकार बनने के बाद अचानक सख्ती बढ़ा दी गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि नेपाल सरकार ने नियमों में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बोले- ट्रकों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है
सोनौली बॉर्डर पर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पप्पू खान ने बताया कि नए आदेश के बाद कई दिनों तक ट्रकों को भारतीय सीमा में रोककर इंतजार करना पड़ा। नियम वापस न होने पर ट्रक चालकों को 10 हजार नेपाली रुपये का चालान भरकर नेपाल जाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से सोनौली बॉर्डर से जाने वाले ट्रकों पर ही की जा रही है।
दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से आए ट्रक चालकों ने अपनी परेशानी बताई। उनके अनुसार, सोनौली बॉर्डर पर पहले 5 से 6 दिनों तक लंबी लाइन में लगना पड़ता है, फिर नेपाल में भंसार क्षेत्र के पास रोककर चालान काट दिया जाता है। चालकों का कहना है कि पहले इसी वजन पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। अब रास्ते के खर्च के लिए मिले पैसे भी चालान में खर्च हो जा रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। अधिकारियों को एसडीएम ने भेजा पत्र
ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि नेपाल में ट्रकों को दो-दो और तीन-तीन दिन तक खड़ा कराया जा रहा है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments