श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में बरदेहरा मोड़ के पास शनिवार को एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसे का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। मृतक की पहचान बहराइच जनपद के शेखदहीर, सच्चा आश्रम टेपरा देहात कोतवाली निवासी नारायण पुत्र बिरजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नारायण बहराइच से दुर्गापुर गांव आई एक बारात में शामिल होने आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का शव बरदेहरा मोड़ के पास पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
जमुनहा में युवक का शव मिला:सड़क हादसे की आशंका, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












