Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में मोबाइल की दुकान में चोरी:सात फोन और 50 हजार का...

शोहरतगढ़ में मोबाइल की दुकान में चोरी:सात फोन और 50 हजार का सामान चोरी, दुकानदार ने दो युवकों पर जताया शक


शोहरतगढ़ के बानगंगा चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान में रविवार रात चोरी हो गई। चोर दुकान की छत (सीमेंट पतरा) तोड़कर अंदर घुसे और सात एंड्रॉयड मोबाइल सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। धंधरी उर्फ गुलरी निवासी जितेंद्र यादव बानगंगा चौराहा पर कंप्यूटर ऑनलाइन सेंटर और मोबाइल की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह रविवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर उन्होंने छत टूटी देखी और पाया कि ग्राहकों के मरम्मत किए गए सात स्मार्टफोन व 12 कीपैड फोन गायब थे। पीड़ित के अनुसार, कुल लगभग 50 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र यादव ने परसोहिया और नीबी निवासी दो युवकों पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ये दोनों युवक उनकी दुकान पर आकर धमकी दे रहे थे कि वे बानगंगा पर उनकी दुकान नहीं चलने देंगे। जितेंद्र यादव ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल चोरी से संबंधित शिकायत मिली है और घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments