#बस्ती_न्यूज
छावनी थानाक्षेत्र के सरसंडा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने छावनी पुलिस को थाने में तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष छावनी, सतेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के सरसंडा गांव निवासी सोनू सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को गांव के पट्टीदारों ने उनकी पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंची उनकी मां सुशीला को भी अपशब्द कहे गए। घायल सोनू ने छावनी के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया है। उसके सिर पर चोटें आई हैं। सोनू के अनुसार, यह मामला पट्टीदारों के साथ जमीनी विवाद से जुड़ा है, जिसके चलते मारपीट हुई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सरसंडा गांव में भूमि विवाद में युवक की पिटाई:पट्टीदारों पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












