महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद और क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने की। इस दौरान थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया। सभी ने आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इसलिए सभी लोग इन्हें मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों और आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से जिम्मेदारी निभाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने आश्वस्त किया कि नौतनवा पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी की यह बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में पीस कमेटी की बैठक:आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












