Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के कप्तानगंज में दो घरों में चोरी:छत के रास्ते घुसे, लाखों...

बस्ती के कप्तानगंज में दो घरों में चोरी:छत के रास्ते घुसे, लाखों के गहने-नगदी ले उड़े

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गाँव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और लाखों रुपये के गहने तथा नगदी चोरी कर फरार हो गए। पहली वारदात शिव राम सागर के घर में हुई। उनके घर में हाल ही में बेटी की शादी संपन्न हुई थी और शुक्रवार को उसकी विदाई होनी थी। चोरों ने घर में रखे शादी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी वारदात उसी गाँव के जगदेव मौर्य के घर में हुई, जहाँ से चोर गहने और नगदी ले गए। दोनों घरों में छत के रास्ते दाखिल होने के तरीके से यह किसी शातिर गिरोह की करतूत प्रतीत होती है, जिसने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की होगी। सूचना मिलने पर 112 पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। प्रभारी थाना अध्यक्ष कमलेश गौड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments