#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के गोनार गांव निवासी 35 वर्षीय चंदन निषाद का शव मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रेलवे ट्रैक पर मिला है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, चंदन निषाद पुत्र अर्जुन निषाद का शव 13 मई की रात करीब 1:30 बजे मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ था। हरदा पुलिस ने इसकी सूचना लालगंज थाने को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि चंदन परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर रहकर काम करते थे। उनके पिता अर्जुन निषाद खेती-किसानी करते हैं। चंदन अपने तीन भाइयों में से एक थे और अपने पीछे पत्नी तथा तीन छोटे बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार के सामने पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को एंबुलेंस से शव गोनार गांव लाया गया। शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा रिश्तेदार घर पर जमा हो गए। महादेवा क्षेत्र के विधायक ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन हादसे का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के युवक का शव मध्य प्रदेश में मिला:रेलवे ट्रैक पर पड़ा था, शव गांव पहुंचा, हादसा या सुसाइड एंगल पर जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












