महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने एक ट्रक से डीजल चोरी करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। यह घटना ग्राम पंचायत देवपुर में हुई। देवपुर निवासी सुनील चौरसिया ने अपनी ट्रक (ट्रेलर) में डीजल भरवाकर उसे गांव के पंचायत भवन परिसर में खड़ा किया था। ट्रक को शनिवार रात महोबा के लिए रवाना होना था। ट्रक चालक अजय रात में भोजन करने के बाद महोबा के लिए निकलने वाला था। देर रात करीब 12 बजे जब चालक ट्रक के पास पहुंचा, तो उसने लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों को ट्रक के आसपास देखा। चालक तुरंत समझ गया कि वे डीजल चुरा रहे थे। चालक ने तत्काल मोबाइल से ट्रक मालिक को सूचना दी। इसके बाद ट्रक मालिक और लगभग एक दर्जन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक डीजल चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य चोर एक मारुति कार से भागने में सफल रहे। पुरंदरपुर थाने में दी गई तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि असलहाधारी डीजल चोरों ने ट्रक चालक के पास से अस्सी हजार रुपये भी लूट लिए। देर रात ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस और थानाध्यक्ष पुरंदरपुर स्वयं मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पकड़े गए डीजल चोर को रस्सी से बांध रखा था। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आरोपी को थाने ले आए। पुरंदरपुर थाना में तहरीर देकर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और डीजल सहित लूटे गए रुपए की बरामदगी की मांग की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि डीजल चोरी के आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में ग्रामीणों ने डीजल चोर को पकड़ा:पुलिस को सौंपा, 80 हजार रुपए लूटने का भी आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












