Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में पीएनके कॉलेज परतावल में मेधावी छात्र सम्मानित:5100 नगद पुरस्कार देकर...

महराजगंज में पीएनके कॉलेज परतावल में मेधावी छात्र सम्मानित:5100 नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मान


नगर पंचायत परतावल के आजाद नगर वार्ड नंबर 6 स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल में मेधावी छात्रों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र वाहिद अली और सर्वेश विश्वकर्मा को विद्यालय प्रबंधक द्वारा ₹5100-₹5100 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है और ऐसे मेधावी छात्र समाज व विद्यालय का गौरव होते हैं। इस सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने दोनों सम्मानित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समारोह के समापन पर छात्रों और शिक्षकों ने तालियों के साथ मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments