महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन की महिला प्रधान मुराती देवी ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि एक दिन पहले डीपीआरओ श्रेया मिश्रा गांव के निरीक्षण पर पहुंची थीं। महिला प्रधान का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर प्रधान संघ ने भी नाराजगी जताई है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि एक महिला प्रधान के साथ इस प्रकार का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। डीपीआरओ बोलीं- निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिली वहीं, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि गांव के निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिली थीं, जिसके आधार पर सचिव और सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निरीक्षण में मिली खामियां तो लगा दी प्रताड़ना का आरोप:सिसवनिया विशुन के प्रधान ने सीएम को लिखा पत्र, डीपीआरओ ने आरोपों को निराधार बताया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












